फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घनारी में शार्ट सर्किट से तीन दुकानदारों के उपकरण जले

विज्ञापन
घनारी में शॉर्ट सर्किट होने से जले फ्रिज हो दिखाता दुकानदार। संवाद - फोटो : नारखी पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधी। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घनारी (ऊना)। घनारी में पंजाब नेशनल बैंक के समीप बुधवार सुबह अचानक तीन दुकानों में बिजली उपकरण जल गए। दुकानदारों के इंडक्शन चूल्हे समेत अन्य उपकरण खराब हो गए। क्षेत्र में कुछ दिनों से सुबह के समय लग रहे अचानक कट से ग्रामीण और दुकानदार पहले ही परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बिजली उपकरण जलने का कारण खंभे पर शार्ट सर्किट होना है। वोल्टेज कम और ज्यादा होने से दुकानदारों को नुकसान पहुंच रहा है। पंजाब बैंक के पास चाय और मिठाई की दुकान चलाने वाली वंदना बताती हैं कि दो तीन दिनों से बिजली आंख मिचौनी का खेल खेल रही है। इससे उनका इंडक्शन चूल्हा जल गया है। वहीं, दुकानदार ‎विनित कुमार ने बताया कि बिजली की आंख मिचौनी से दुकान पर रखा रेफ्रिजरेटर जल गया है। ऑटो रिपेयर की दुकान चलाने वाले विपन परमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से मोटर जल गई है। इससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें