फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 36 दिव्यांगों को वितरित किए उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शारीरिक चुनौती प्राप्त लोगों को भी सुगम जीवन जीने का अधिकार : कालिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। शारीरिक चुनौती प्राप्त लोगों का जीवन सुगम बनाने के लिए एसडीएम कार्यालय गगरेट में विधायक राकेश कालिया ने 36 ऐसे लोगों को उनकी सुविधा के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम व भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान करीब तीन लाख रुपये के विभिन्न उपकरण वितरित किए गए। विधायक ने कहा कि शारीरिक चुनौती प्राप्त लोगों को भी सुगम जीवन जीने का अधिकार है। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम व भारतीय स्टेट बैंक का यह प्रयास सराहनीय है। कहा कि शारीरिक रूप से चुनौती प्राप्त लोगों के लिए प्रदेश सरकार भी सुविधाओं का ख्याल रख रही है। ऐसे लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के साथ जोड़ा गया है ताकि उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाने को विवश न होना पड़े। एसडीएम सौमिल गौतम ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से ऐसे लोगों की पहचान के लिए इससे पहले यहां कैंप का आयोजन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें