फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल आईटीआई में लगा रोजगार मेला, 500 से अधिक युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
आईटीआई नंगल में लगे मैगा रोजगार मेले का उदघाटन करते शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस सिंवाद किया - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशाें के तहत नंगल आईटीआई में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने किया। मेले में देश की मशहूर 35 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लेकर अच्छे वेतन पर रोजगार दिया। शिविर में देश की नामी 35 कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत बैंस व आईटीआई नंगल के प्राचार्य गुरनाम सिंह भलड़ी ने कहा कि यह रोजगार शिविर पूरी तरह सफल रहा। रोजगार के लिए विभिन्न वर्गों के 1006 लड़के और लड़कियों ने पंजीकरण करवाया था। 500 से अधिक युवाओं को अच्छे वेतन पर कंपनियों ने नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले हर दो तीन माह के बाद लगते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें