फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक एंट्री प्वाइंट्स पर दे रहे सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में बाहरी प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों की जांच का कार्य आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक भी कर रहे हैं। जिला आयुर्वेद अधिकारी ऊना डॉ. एसके नाग ने बताया कि जिला ऊना के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी तथा उनके साथ एक फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है। सुबह और शाम दो बार अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डॉ. नाग ने कहा कि आयुर्वेद विभाग के डॉक्टर मैहतपुर, अजौली, बाथड़ी, गोंदपुर जयचंद, पोलियां बीत, पंडोगा, गगरेट और मरवाड़ी बैरियर पर बाहर से आने वाले सभी लोगों की मेडिकल जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा विभाग एंट्री प्वाइंट्स पर स्थापित सभी बैरियर और पुलिस पोस्ट की सैनिटाइजेशन का कार्य भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें