फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ में बिजली, पानी व्यवस्था ठप, सड़कों की हालत खस्ता : कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, कांग्रेस विधायकों ने विकास कार्यों पर लगा दी रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति को लेकर वर्तमान कांग्रेस सरकार और क्षेत्र के दोनों कांग्रेस विधायकों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। प्रेस बयान में कहा कि अढ़ाई वर्षों में कुटलैहड़ की जनता ने कांग्रेस को दो बार अवसर दिया लेकिन दोनों बार जनता को निराशा ही हाथ लगी। पहले विधायक ने 14 माह और वर्तमान विधायक ने 11 माह का कार्यकाल पूरा कर लिया है। फिर भी क्षेत्र में एक भी ठोस विकास कार्य नजर नहीं आता। आरोप लगाया कि कुटलैहड़ में पानी की सप्लाई ठप है। बिजली के कट लग रहे हैं। सड़कों की हालत खस्ता है। अधिकांश पेयजल योजनाएं जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हैं। कोई नई योजना शुरू नहीं हुई है। वीरेंद्र कंवर ने दावा किया कि जयराम ठाकुर सरकार के दौरान स्वीकृत समूर और चपलाह डैम जैसी बड़ी परियोजनाएं मौजूदा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दी हैं। लोक निर्माण विभाग को अब 30 करोड़ के बजाय मात्र बीस लाख रुपये मिल रहे हैं। इससे क्षेत्र में मरम्मत तक नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें