फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 1.78 लाख बिजली उपभोक्ताओं के आधार कार्ड से जुड़ेंगे बिजली मीटर नंबर

Sat, 05 Oct 2024 02:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में विद्युत उपभोक्ताओं को अब केवाईसी प्रक्रिया करानी होगी। इसमें जिले के 1.78 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली मीटर संख्या को आधार कार्ड के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए विद्युत बोर्ड ऊना ने विभिन्न मंडल एवं उपमंडल अधिकारियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को सूचना जारी कर दी है। प्रारंभिक चरण में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल व्यवसायी उपभोक्ताओं को इसमें केवाईसी करानी अनिवार्य की गई है। विद्युत बोर्ड ऊना ने इसके लिए 31 अक्तूबर तक सहयोग करने की अपील की है। कड़ी में विद्युत उपमंडल ऊना एक, गगरेट व विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के तहत भी अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता अपने विद्युत मीटर संख्या को आधार कार्ड से जोड़ने यानी ईकेवाइसी प्रक्रिया को पहली अक्टूबर से घर-घर जाकर शुरू कर दिया गया है।
इसके लिए अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तय की गई है। जब विद्युत कर्मचारी बिजली का बिल जारी करने के लिए उपभोक्ताओं के घर पर जाएंगे, तो उसी समय उनकी केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर को पहले से उपलब्ध रखें, ताकि इस काम को समय पर किया जा सके। हालांकि बिजली के कनेक्शन जारी करते समय सारी औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं, लेकिन अब आधार कार्ड से बिजली का मीटर लिंक हो जाने से प्रत्येक बिजली के मीटर से जुड़े उपभोक्ता का पता चल सकेगा। निकट भविष्य में विद्युत बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन

केवाईसी के समय ओटीपी संबंधित मोबाइल नंबर पर आएगा, जिसे मांगने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी को देते ही बिजली का मीटर आधार कार्ड से लिंक होगा। विद्युत बोर्ड ने इसके लिए किसी भी अलग एजेंसी या व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया है। उपभोक्ता विद्युत बोर्ड के कर्मचारी से ही केवाईसी करवाएं। अगर कोई उपभोक्ता केवाईसी करने में सहयोग नहीं करेगा तो भविष्य में विद्युत बिल में आने वाली सुविधा से वंचित रह सकते हैं। इसके लिए संबंधित उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होगा। संवाद
-
जिलेभर में बिजली मीटर संख्या को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य शुरू है। इसमें घरेलू 1.78 लाख और करीब 100 होटल व्यवसाय के बिजली मीटर की केवाईसी की जाएगी। इसमें सभी उपभोक्ता सहयोग करें, ताकि उन्हें विद्यत से जुड़े लाभ भविष्य में मिलते रहें।
विज्ञापन

-इंजी. बलराज सांगर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड ऊना सर्किल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें