फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सभी शैक्षणिक संस्थानों में शुरू होंगी चुनावी साक्षरता कार्यशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में हर महीने में दो बार नियमित रूप से होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई में चुनावी साक्षरता कार्यशाला गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार के महत्व के प्रति शिक्षित और जागरूक करना है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि ये चुनावी साक्षरता कार्यशालाएं प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में हर महीने में दो बार नियमित रूप से आयोजित होंगी जो निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक सहभागिता और मतदान के महत्व जैसे विषयों पर केंद्रित रहेंगी। इनमें निर्वाचन संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं (लोकतंत्र व मतदान विषय पर), मॉक पोल सत्र (मतदान की वास्तविक प्रक्रिया का अभ्यास), पोस्टर, नारा लेखन आदि जागरूकता कार्यक्रम जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी। इनके माध्यम से छात्रों को न केवल चुनावी प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा बल्कि उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित होगी। उपायुक्त ने जिलेे के समस्त शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे भारत निर्वाचन आयोग की इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग लें तथा जिला ऊना को चुनावी साक्षरता और लोकतांत्रिक जागरूकता के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल बनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें