फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल की थाप जमकर झूमे प्रत्याशी व कार्यकर्ता

विज्ञापन
ऊना में जीत के बाद जश्न में डूवे कार्यकर्ता व अन्य - फोटो : Una
विज्ञापन
जिलेभर में विजेताओं का जश्न, निकाली विजय रैली
विज्ञापन

ऊना/संतोषगढ़ । जिले भर में निकाय चुनाव के नतीजे आते ही विजेताओं ने जमकर खुशी मनाई। रविवार देर रात विजय जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जमकर जश्न मनाया। विजेता समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों के चेहरों पर मायूसी छाई रही। आलम यह है कि नतीजे आने से पहले कई प्रत्याशियों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाने को पहले की ढोल एवं पटाखों का इंतजाम कर रखा था। कई प्रत्याशी परिणाम आने से पहले ही मतगणना केंद्रों से खिसक लिए। वहीं विजयी प्रत्याशियों के घरों में देर रात तक जश्न चलता रहा। वहीं प्रत्याशियों ने इसके लिए पहले से ही प्रबंध कर रखे थे। संतोषगढ़ नगर के वार्ड नंबर एक से विजेता रहे भाजपा समर्थित संदीप कुमार के घर पर रात भर बधाईयों का तांता लगा रहा। संतोषगढ़ के वार्ड नौ में भाजपा समर्थित मुनीश चब्बा की जीत सूचना मिलते ही उनके समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठाकर ढोल की थाप जमकर नृत्य किया। वहीं ऊना नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 भाजपा समर्थित उर्मिला ने जीत के बाद शहर में विजय रैली निकाली और उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार जताया। वहीं, वार्ड दो से भाजपा समर्थित पवन कपिला के जीत दर्ज करने के बाद उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें