फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो साल में मां चिंतपूर्णी ट्रस्ट से विकास पर खर्च की अठारह करोड़ धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक राकेश कालिया के विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में दी गई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के खजाने से जिला ऊना के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य किए गए हैं। विधायक राकेश कालिया की ओर से विधानसभा में इस संबंध में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में भाषा एवं संस्कृति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से बताया गया कि पिछले दो साल में मां चिंतपूर्णी ट्रस्ट से जिला ऊना के विभिन्न विकास कार्यों पर 18 करोड़ 57 लाख 43 हजार 961 रुपये व्यय किए गए हैं। जबकि जिले के गरीब व जरूरतमंद लोगों पर मां चिंतपूर्णी ट्रस्ट से एक करोड़ 92 लाख पचास हजार 963 रुपये खर्च किए गए हैं। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट से गरीब व असहाय वर्ग को समय-समय पर सहायता राशि प्रदान की जाती है। हालांकि अब ट्रस्ट की इस योजना को पूरे जिले तक फैलाया गया है। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के गरीब व जरूरतमंद लोगों को ट्रस्ट की ओर से सहायता राशि भी प्रदान की जा रही है। विधायक राकेश कालिया ने विधानसभा में दौलतपुर चौक कस्बे में मल निकासी योजना का भी मुद्दा उठाया है। उन्होंने विधानसभा में सवाल पूछा है कि आखिर दौलतपुर चौक कस्बे को मल निकासी योजना का लाभ कब मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें