फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा के माध्यम से शिक्षा एनएसएस का मूल मंत्र : दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। राजकीय महाविद्यालय अंब में रविवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने की। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस का मूल मंत्र सेवा के माध्यम से शिक्षा है। उन्होंने शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए समाज में जाकर अनुभव जुटाने और समस्याओं को समझने का महत्व बताया। उन्होंने अनुशासन, संवेदनशीलता और अनुभव के महत्व पर जोर दिया। शिविर के पहले दिन विशेषज्ञ सतवीर ने स्वयंसेवकों को एकाग्रता, तनाव प्रबंधन और मानसिक मजबूती बढ़ाने के गुर बताए। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुरेता और डॉ. अजय शर्मा ने शिविर की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि आने वाले सात दिन में स्वयंसेवक सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता अभियान, ग्रामीण सर्वेक्षण और समूह चर्चा जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर कुल 75 स्वयंसेवक उपस्थित थे और कार्यक्रम के अंत में समाज सेवा के प्रति संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें