फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने अपने निवास स्थान पर रविवार को जनता का दरबार लगाया। इस दौरान सुबह सात बजे से ही लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचने लगे। शिक्षा मंत्री ने अधिकतर मामलों का मौके पर ही निपटारा किया और जटिल मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सनातन धर्म सभा का प्रतिनिधि मंडल भी शिक्षा मंत्री से मिला। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दशहरा मेला स्कूल ऑफ एमीनेस के मैदान में ही आयोजित किया जाएगा। बैंस ने बताया कि गुरुओं की नगरी श्री आनंदपुर साहिब के सौंदर्यीकरण पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके साथ ही तख्त श्री केसगढ़ साहिब को हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें