फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूल वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाएगा शिक्षा विभाग

Tue, 02 Jan 2024 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सर्दियों के मौसम में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षा विभाग जिला ऊना में स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इस दौरान जांच की जाएगी कि सर्दी के मौसम में बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से क्या व्यवस्थाएं हैं। वाहनों के शीशे दुरुस्त हैं या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। काफी समय से स्कूली वाहनों के निरीक्षण से जुड़ा अभियान रुका पड़ा था। अब सर्दियों का मौसम देखते हुए विभाग इसे शुरू कर रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला ऊना में करीब 136 निजी स्कूल और कुछेक सरकारी स्कूलों में भी वाहनों की व्यवस्था है। इन वाहनों में नियमों का कितना पालन हो रहा, इसे देखने वाला कोई नहीं। आलम यह है कि सुबह के समय कई निजी बस ऑपरेटर भी बच्चों को स्कूल छोड़ते हैं, जबकि नियमों के अनुसार स्कूल वाहन पर पीले रंग का पेंट, संबंधित स्कूल का नाम, शिकायत नंबर सहित अन्य जरूरी जानकारियों अंकित होनी चाहिए।
वहीं कई निजी टेंपो ट्रैवलर चालक भी नियमों को ताक पर रखकर बच्चों को स्कूल लेकर जाते हैं। नियमों की जानकारी न होने के कारण अभिभावक भी इस पर आपत्ति नहीं जताते हैं। इसके अलावा चालक के लाइसेंस से लेकर स्कूली वाहनों के जरूरी दस्तावेजों को जांच भी नहीं हो रही। हालांकि बीते दिनों में एक स्कूली वाहन में आग लगने के बाद आरटीओ ऊना ने कुछ दिन सक्रियता दिखाई और चालान भी काटे। मगर उसके बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि जिला शिक्षा विभाग ने निरीक्षण विंग में प्रधानाचार्य और प्राथमिक शिक्षा विभाग में देवेंद्र चंदेल को सेवा विस्तार मिलने के बाद स्कूलों में व्यवस्था की जांच को लेकर कमर कसी है। निजी स्कूलों के साथ सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील, सफाई, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है।
स्कूलों में व्यवस्थाएं बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सर्दी के मौसम में स्कूली वाहनों की सुरक्षा बेहद जरूरी होती है। मौसम की विपरीत परिस्थितियों में खस्ताहाल वाहनों में सफर करना खतरे से खाली नहीं। जांच पड़ताल में अगर कोई वाहन ऐसा पकड़ा जाता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- देवेंद्र चंदेल, उपनिदेशक, जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें