फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूलों में पहुंची शिक्षा विभाग की टीम, पानी की टंकियां खुलवाकर की जांच

Thu, 01 Aug 2024 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
लालसिंगी स्कूल में निरीक्षण करते ​शिक्षा विभाग ऊना की टीम
विज्ञापन
ऊना। जिला के सरकारी शिक्षण संस्थान ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद खुल गए हैं। 40 दिन छुट्टियों के बाद मंगलवार को स्कूलों में रौनक लौटी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने भी कई दिनों बाद खुले स्कूलों की व्यवस्था जांचने के लिए टीमें सक्रिय कर दी हैं।
विज्ञापन

इसके तहत बुधवार को झलेड़ा, घालूवाल और लाल सिंगी स्कूल में व्यवस्थाओं की जांच हुई। इसमें कुल मिलाकर सारी व्यवस्था ठीक नजर आई। विभाग की टीम में स्कूलों में लगी पानी की टंकियां भी खुलवाकर उनकी जांच करवाई। हालांकि स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली शानदार पाई गई और पेयजल टंकियों में पानी साफ पाया गया। टीम ने स्वच्छ पेयजल, कैंपस और कमरों की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।
शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर राजेंद्र कौशल के दिशा निर्देश पर निरीक्षण टीम लगातार स्कूलों की जांच कर रही हैं। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पड़ताल हो रही है। इसमें रसोई घर में तैयार होने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता भी परखी जा रही है। इससे पहले स्कूल खुलने के पहले दिन मंगलवार को शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर राजिंद्र कौशल ने हरोली उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ और कांगड़ के ही एक निजी स्कूल का दौरा किया। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं की जांच की। उक्त दोनों स्कूलों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं।
विज्ञापन

40 दिन की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले हुए हैं, जिसे लेकर स्कूल मुखिया को स्कूल में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए थे। स्कूलों में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं जांची जा रही हैं। इसके लिए एक टीम गठित की गई है, जो स्कूलों में जाकर व्यवस्थाओं की जांच करेगी। अगर किसी स्कूल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं पाई गईं तो उन स्कूलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजिंद्र कौशल, शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर, ऊना।

चित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें