फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रीमियर लीग में ठठल और चक्क की आसान जीत

Fri, 13 Nov 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। चक्क खेल मैदान में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू द्वारा करवाई जा रही मां चिंतपूर्णी प्रीमियर लीग-2026 के चौथे दिन दो मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

वीरवार को हुए इन मैचों में ठठल और चक्क की टीमों ने अपने विरोधियों को हराकर जीत दर्ज की।
दिन के पहले मैच में ठठल का सामना हंबोली की टीम से हुआ। हंबोली ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठठल की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 7 ओवर में ही 55 रन बनाकर मैच जीत लिया।
दूसरे मुकाबले में चक्क और लोहारा की टीमें आमने-सामने थीं। चक्क की टीम ने लोहारा की टीम 34 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें