फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैड़ी मेले में श्रद्धालुओं के लिए ई-रिक्शा सुविधा शुरू

Tue, 11 Mar 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। मैड़ी मेला में श्रद्धालुओं के लिए ई-रिक्शा की सुविधा शुरू की गई। मेला प्रबंधन ने डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी होली मेला में लाइट व्हीकल पार्किंग से चरण गंगा तक पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत यह योजना बनाई है। मेला प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने बताया कि मेला पुलिस अधिकारी एएसपी ऊना संजीव भाटिया के साथ विचार करने के बाद पायलट आधार पर एलएमवी पार्किंग से चरण गंगा तक और वापसी के लिए ई-रिक्शा की योजना को शुरू किया है। जिसका किराया एक तरफ से 50 रुपए प्रति ट्रिप तक सीमित है। एक बार में अधिकतम चार यात्रियों को अनुमति दी जाएगी। अधिकतम 5 से 10 ई-रिक्शा को ही अनुमति दी जाएगी। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो धीरे-धीरे संख्या बढ़ा सकते हैं। जिसमें यातायात की आवाजाही के लिए पुलिस से सहायता की आवश्यकता होगी और भीड़भाड़ के समय ई-रिक्शा को कब रोकना है। उन्होंने कहा कि इससे मैड़ी मेले के दौरान स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें