वॉलीबाल की बाथू और खो-खो की ट्रॉफी तनोह स्कूल ने की अपने नाम
बसदेहड़ा स्कूल 51वीं अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, पूर्व विधायक रायजादा ने विजेता टीमों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा में 51वीं अंडर-19 लडकों की खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुणे सदर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता टीमों को पुरस्कार से नवाजा।
प्रतियोगिता में बास्केटबाल तथा हैंडबाल के खिताब पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलैहड़ ने कब्जा किया। बास्केटबाल के फाइनल मैच में दुलैहड़ स्कूल ने एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ को शिकस्त देकर ट्रॉफी जीती। हैंडबाल के फाइनल मैच में दुलैहड़ स्कूल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संतोषगढ़ को पटकनी देकर ट्रॉफी अपने नाम की। वरीं, कबड्डी के फाइनल मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हीरा की टीम ने थानाकलां की टीम को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। वॉलीबाल के फाइनल में वाथू स्कूल ने तलमेहड़ा को पराजित किया। खो-खो की ट्राॅफी राजकीय हाई स्कूल तनोह ने विशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला को शिकस्त देकर जीती। बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरोली की टीम डीएवी स्कूल लाठियाणी से मात खा गई। इसके अलावा चेस में राजकीय उच्च विद्यालय तनोह पहले, जबकि विशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला दूसरे स्थान पर रहा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बोधराज, डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कौशल, एडीपीओ जगजीत सिंह, मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य अलका कपिला, डीएसएसए के उपाध्यक्ष अजय कटारिया, एसएमसी प्रधान प्रमोद कुमार, ऑब्जर्वर संजय वशिष्ट, डीपीई अश्विनी सत्ती, शमशेर सिंह, कुलवंत सिंह, प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर सोमनाथ, कमल परमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।