फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मौसम के बदलते मिजाज का असर, 22 लोग बुखार और चार उल्टी-दस्त से ग्रस्त

Fri, 23 Jan 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मौसम के बदलते मिजाज का असर सीधे तौर पर आम जनता की सेहत पर देखने को मिला है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बुखार, जुकाम, उल्टी-दस्त सहित अन्य संक्रमण के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वीरवार को भी पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी के बाहर उपचार करवाने वालों की भीड़ काफी उमड़ी रही। 458 ओपीडी रिकॉर्ड दर्ज की गई जिसमें 22 बुखार और चार लोग उल्टी-दस्त से ग्रस्त पाए गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया का कहना है कि मौसम में बदलाव देखने को मिला है। दोपहर को धूप चमकने और सुबह-रात को मौसम में ठंड होने के चलते महिला, बुजुर्ग और बच्चे विभिन्न प्रकार के संक्रमण की गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि मौसम के बदलाव को मध्य नजर रखते हुए अपने खान-पान पर ध्यान दें और हल्का सा घर में ही पका हुआ संतुलित खाना लें। बाजार में जंक फूड सहित अन्य खाना खाने से परहेज करें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष तौर पर ध्यान रखें। ठंड से बचाव को लेकर बेवजह घरों से बाहर न निकले और गर्म कपड़े धारण करें। गुनगुना पानी का सेवन करें, किसी भी प्रकार के संक्रमण की चपेट में आने की सूरत में घर में समय बर्बाद न करें और अस्पताल में चिकित्सक से समय पर परामर्श करने के बाद ही दवा का सेवन करें। उन्होंने कहा कि दो-चार दिनों से मौसम दिन के समय गर्म होने लगा है। रात और सुबह ठंड कायम है जिसका प्रभाव लोगों के सेहत पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें