फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के चलते शहर के तंग बाजारों में लग रहा जाम

Sun, 20 Oct 2024 03:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान - 5
विज्ञापन

लोगों को आने-जाने में भी हो रही है दिक्कतें, बाजारों में जाम के चलते बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में एनएच किनारे अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर के बाजारों का भी यही हाल है।
शहर के मुख्य बाजारों में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लगा रहता है। इससे वाहन चालकों सहित पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर अभी तक नगर परिषद की तरफ से बाजारों में अतिक्रमण को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। लगातार बढ़ रही समस्या के कारण दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। नगर परिषद की तरफ से समय-समय पर बाजारों में अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश तो दिए जाते हैं, लेकिन धरातल पर समस्या जस की तस बनी हुई है। नप की तरफ से कोई सख्त कार्रवाई न होने के चलते बाजारों में भी अवैध पार्किंग व अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ इसका मुख्य कारण यह भी माना जा रहा है कि नगर परिषद की तरफ से बनाई गई पार्किंग बाजारों से दूर है।
ऐसे में वाहन चालक बाजार में जाने के लिए अपने वाहनों को पार्किंग में खड़ा न कर बाजारों में ही लेकर चले जाते हैं। वहीं, बाजारों में रास्ते तंग होने के चलते जाम व अन्य समस्याएं सामने आ रही हैं। आलम यह है कि कई बार तो आपातकाल में अगर किसी वाहन ने बाजार से गुजरना है तो इस दौरान भी काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। शहर के मुख्य बाजार, पुलवाला बाजार, अरविंद मार्केट, जीवन मार्केट व अन्य बाजारों में अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के चलते परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


बाजारों में अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर लगे लगाम : वरूण
शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण व व अवैध पार्किंग पर लगाम कसकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बाजारों के रास्ते पहले ही तंग है। ऐसे में आने-जाने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


धरातल पर नहीं होती कोई कार्रवाई : ध्रुव
बाजारों में अतिक्रमण को लेकर कोई कार्रवाई धरातल पर नहीं हो पाती है। यही कारण है कि जिसका जहां मन करता है, अपना वाहन खड़ा कर देते हैं। इसके लिए प्रशासन को कोई विशेष मुहिम चलानी चाहिए।


कोट्स
बाजारों में अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को रोकने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर जल्द ही नप एक विशेष अभियान भी चलाएगा।
ई. ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें