फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा में नशे में खड़ी कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी अन्य कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने शिकायक के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार संजीव कुमार, निवासी गांव नलवाड़ी तहसील बंगाणा, जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को वह बंगाणा में हटली रोड पर स्थित अपनी मिठाई के डिब्बे बनाने की दुकान में मौजूद था। वह दुकान बंद कर अपनी गाड़ी को पार्किंग से लेकर अपनी दुकान के सामने साइड पर खड़ा करके दुकान की चाबी लड़के से लेने लगा। इतने में एक तेज रफ्तार कार आई, जिसे रेमेलो राम निवासी उरेई, भरमौर जिला चंबा हाल रिहायश तलमेहड़ा जिला ऊना चला रहा था। वह हटली की तरफ से आया व उसकी खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने कार करीब 50 मीटर आगे जाकर स्ट्रीट लाइट से टकराकर नाली में गिरा दी। आसपास मौजूद लोगों ने गाड़ी चालक रेमेलो को उसकी गाड़ी से बाहर निकाला तो पाया कि चालक नशे में था। हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें