फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नशे में धुत व्यक्ति ने चचरे भाई पर कांच की बोतल से किया हमला

Sat, 28 Sep 2024 02:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना हराली के अंतर्गत पोलियां बीत में पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाइयों में मारपीट हुई। मारपीट के दौरान शराब के नशे में एक भाई ने दूसरे पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। पुलिस ने मारपीट में घायल युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजीव कुमार निवासी पोलियां बीत ने बताया कि वीरवार शाम को गांव में स्थित दुकान पर गया हुआ था। इसी दौरान चचेरा भाई मनीष भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि मनीष ने शराब पी रखी थी और पुरानी रंजिश के चलते गाली गलोच करने लगा। इतना ही नहीं मनीष ने हाथ में पकड़ी टूटी हुई खाली बोतल से हमला कर दिया। हमले में घायल राजीव का स्थानीय अस्पताल में मेडिकल व उपचार करवाया गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भदौड़ी में रास्ता रोक की मारपीट

ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत पड़ते गांव भदौड़ी में एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक चोटिल हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बलविंद्र सिंह निवासी भदौड़ी ने बताया कि अपने दो दोस्तों के साथ जिम गया हुआ था। जिम से वापस घर जाने लगा, तो गांव के ही करण व हैरी और सूरज निवासी पंजाब ने रास्ता रोकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद तीनों युवक बाइकों पर सवार होकर भाग गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में वह किसी तरह उठकर घर के लिए निकलने लगा, तो तीनों ने फिर से रास्ते में रोक मारपीट की। मारपीट में बलविंद्र सिंह घायल हुआ है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें