फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूकों-कॉलेजों में बनाई जाएं नशा निवारण कमेटियां : विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि यह गंभीर सामाजिक समस्या गांव-गांव तक फैल चुकी है। नशे की रोकथाम केवल पुलिस की कार्रवाई से संभव नहीं, बल्कि समाज की भागीदारी भी जरूरी है। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि हर पंचायत में नशा निवारण कमेटियां गठित की जाएं, जिनमें प्रधान, पूर्व सैनिक और बुद्धिजीवी शामिल हों। इनकी जिम्मेदारी बीडीओ को सौंपी जाए जो समय-समय पर जागरुकता शिविर आयोजित करें। स्कूल-कॉलेजों में भी ऐसी कमेटियां बनाई जाएं। शर्मा ने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चे नशे की गिरफ्त में आकर जीवन बर्बाद कर रहे हैं, इसलिए अब ठोस कदम उठाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें