फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मरण शक्ति क्षीण कर देता है नशा : सतीश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सन्हाल में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। पूर्व प्रवक्ता सतीश कुमार ने बच्चों को बताया कि नशा हमारे मेटाबॉलिज्म में परिवर्तन ला देता है और हमारे खून को उत्तेजित करता है। जिससे हमारे अंदर कुछ आनंद सा भी आता है। इसी वजह से लोग नशे की चपेट में आते हैं। दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशे से व्यक्ति का जीवन नरक बन जाता है। समाज की नजरों से गिर जाता है और समाज में उस पर कोई भी विश्वास नहीं करता है। स्मरण शक्ति क्षीण हो जाती है और बौद्धिक मानसिक और शारीरिक क्षमता बहुत कम रह जाती है। नवयुवकों को नशा करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरूर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे से छुटकारा पाने के लिए दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छा शक्ति होना जरूरी है। बुरी संगत और नशे का लेनदेन करने वाले लोगों से बिल्कुल अपने को अलग करना होगा। अपने आप को आध्यात्मिकता से जोड़कर मेडिटेशन से भी इससे छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें