फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खनन के खिलाफ मददगार साबित हो रही ड्रोन टेक्नोलॉजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाथू, बथड़ी और टाहलीवाल क्षेत्रों में ड्रोन टेक्नोलॉजी से औचक निरीक्षण
विज्ञापन

डीसी बोले- ऊना जिला को पूर्ण रूप से अवैध खनन मुक्त बनाने में जिलावासी करें सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अवैध खनन के खिलाफ ऊना जिला प्रशासन की मुहिम जारी है। इसमें प्रशासन के लिए सटीक और प्रभावी कार्रवाई में ड्रोन टेक्नोलॉजी मददगार साबित हो रही है। वीरवार को उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बाथू, बथड़ी और टाहलीवाल क्षेत्रों में ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया गया। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि हम निगरानी के पारंपरिक तौर तरीकों के साथ तकनीकी संसाधनों का उपयोग करके अवैध खनन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इसमें हाईटेक उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है, जो हमारी नई रणनीति का हिस्सा है। इससे निगरानी और कार्रवाई को और भी तेज धार मिली है। अवैध खनन के खिलाफ प्रदेश सरकार की शून्य सहनशीलता की नीति को ऊना जिले में पूरे प्रभावी तरीके से लागू करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस तरह की कार्रवाई निरंतर और प्रभावी तरीके से चालू रहेगी। उन्होंने ऊना जिले को पूर्ण रूप से अवैध खनन मुक्त बनाने में जिलावासियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन की किसी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन व पुलिस को दें। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने अवैध खनन मुक्त ऊना बनाने और जिले के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की निगरानी में ड्रोन जैसे तकनीकी साधनों का उपयोग महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें