फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डॉ. सतिंदर ठाकुर बने सहायक निदेशक, अब ज्यूरी में देंगे सेवाएं

Sat, 13 Jul 2024 02:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डा सतिंदर ठाकुर को विदाई समारोह के दौरान स्टाफ सदस
विज्ञापन
उपमंडल पशुपालन विभाग से डॉ. सतिंदर को दी विदाई पार्टी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. सतिंदर ठाकुर को उपमंडल बंगाणा पशुपालन विभाग के समस्त स्टाफ ने शुक्रवार को विदाई पार्टी दी। डॉ. सतिंदर ठाकुर की पदोन्नति सहायक निदेशक के तौर पर हुई है। वह रामपुर के ज्यूरी में अब अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

डॉ. सतिंदर ठाकुर बंगाणा उपमंडल में करीब छह वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने थानाकलां के थाना खास में बनी कौ सेंचुरी को चार वर्ष बेहतर रूप से चलाया। आपदा और कोरोना के समय में भी डॉ. सतिंदर ठाकुर की सेवाएं बेहतर रहीं। विदाई पार्टी के समय अपने बेहतर स्टाफ से दूर जाने पर डॉ. सतिंदर ठाकुर भाषण में कई बार भावुक भी हुए। उपमंडल बंगाणा स्टाफ के बेहतर सहयोग के लिए आभार भी प्रकट किया। डॉ. सतिंदर ठाकुर ने कहा कि भले भी मेरा तबादला ज्यूरी में हुआ है, लेकिन मैं लगातार इस कौ सेंचुरी से जुड़ा रहूंगा। विदाई समारोह में स्टाफ की ओर से सहायक निदेशक डॉ. सतिंदर ठाकुर को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर डॉ. राजेश जंगा, डॉ. अभिनव सोनी, डॉ. अभिनव राणा, फार्मासिस्ट बलबीर सिंह, तिलक राणा, नरेश कुमार, केशवानंद शर्मा के अलावा सभी सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें