फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और आध्यात्मिकता का संदेश दे रहीं डॉ. किरण

Wed, 08 Jul 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में आयोजित आध्यात्मिक शिविर में लोगों को जागरूक करती डॉ किरण शर्मा। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
ऊना। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के अलावा डॉ. किरण शर्मा समाज में मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश भी दे रही हैं। वह जिले के विभिन्न क्षेत्रों की दर्जनों महिलाओं को एक मंच से जोड़कर उन्हें तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि ब्रह्माकुमारी की संस्था के साथ जुड़कर लोगों को आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए नियमित रूप से लोगों के लिए प्रेरक सत्र आयोजित किए जाते हैं। जिनमें योग, ध्यान, सकारात्मक चिंतन, आत्म अनुशासन और आध्यात्मिक मूल्यों पर चर्चा की जाती है। रोजाना सुबह सात से आठ बजे तक वर्चुअल शिविर ग्रीन एवेन्यू कालोनी में स्थित परिसर में आयोजित किया जाता है। गत दो वर्षों से यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। इस शिविर में ध्यान व जीवन को अध्यात्म के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। सुबह के अलावा शाम को 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक यह विशेष शिविर लगाया जाता है। इस दौरान लोगों को दैनिक जीवन में तनाव से निपटने, परिवार और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय भी बताए जाते हैं। डॉ. किरण का कहना है कि आध्यात्मिकता किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है बल्कि यह बेहतर जीवन जीने की कला है, जो व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत और संतुलित बनाती है। डॉ. किरण ने बताया कि ऐसे सत्रों से उन्हें मानसिक सुकून मिलने के साथ जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद मिल रही है। डॉ. किरण शर्मा का यह प्रयास स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ समाज में मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति लोगों की सोच को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें