फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दर्जनों युवा सीख रहे पहलवानों के दांवपेच

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली क्षेत्र स्थित गांव जक्खेवाल के पाला पहलवान की ओर से स्थापित जेबीजे अखाड़ा जक्खेवाल में युवाओं को पहलवानी के गुर सिखाए जा रहे हैं। अखाड़े की शुरुआत पाला पहलवान ने एक साल पहले की थी। इसमें पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के दर्जनों युवा पहलवानी के दांवपेच सीख रहे हैं। पाला पहलवान ने पिछले 25 वर्षों में कुश्ती में नाम कमाया। अब संन्यास लेने के बाद इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गांव जक्खेवाल में अखाड़ा बनाकर पहलवानी के प्रशिक्षण में जुटे हुए हैं। वर्तमान में अखाड़े में लगभग 40 युवा पहलवानी के गुर सीख रहे हैं। पाला पहलवान का कहना है कि उनका उद्देश्य युवाओं को पहलवानी सिखाकर उन्हें सही दिशा देना है। उन्होंने बताया कि अखाड़े के संचालन के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से भी सहायता प्रदान की गई थी। अखाड़े को सुचारु रूप से चलाने के लिए उन्हें सरकारों से और सहायता की उम्मीद है। अखाड़े में पंजाब और यूपी से गौरव, इंदौर से पालिंदर, मथुरा से तेजा गुर्जर, यूपी से मनीष और हरोली से दलजीत गुरप्लाह सहित अन्य मेडल विजेता युवा भी शामिल हैं, जो यहां पहलवानी के दांवपेच सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें