फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डाक विभाग में निष्क्रिय खातों को किया सक्रिय, उपभोक्ताओं को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से पांच जुलाई तक मनाया जा रहा डाक सेवा भाव सप्ताह
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। डाकघरों में अधीक्षक डाकघर ऊना डाक मंडल भूपिंद्र सिंह के नेतृत्व में मनाए जा रहे डाक सेवा भाव सप्ताह के तहत वीरवार को निष्क्रिय हो चुके खातों को सक्रिय करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। इसके अलावा दस्तावेज लेकर उनके खातों को सक्रिय करने की दिशा में कार्य किया गया। इसके साथ ही आईपीपीबी (इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक) के जिन खातों में कुछ समय से लेनदेन नहीं हो रहा है, ऐसे उपभोक्ताओं की री-केवाईसी मुकम्मल करके बंद पड़े खातों को सक्रिय करने की दिशा में कार्य को अंजाम दिया गया। मुख्य डाकघर ऊना तथा लेखा कार्यालय समेत विभिन्न शाखा डाकघरों में लोगों को डाक विभाग में डिजिटल लेन देन का उपयोग करने के बारे में जागरूक किया गया। डिजिटल युग के समय में डाक विभाग में डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने, मेल सेवाओं में ट्रैक एंड ट्रेस की सुविधा प्रदान करने, डोर स्टेप बैंकिंग, इंश्योरेंस सेवाओं का डिजिटलीकरण की दिशा में बढ़ रहे भारत के इस बड़े परिवर्तन के लिए लोगों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से दोपहिया, चौपहिया वाहनों की बीमा की सुविधा के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। कई डाकघरों में वीरवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना से लोगों को जोड़ा गया है। अधीक्षक डाकघर ऊना मंडल भूपिंद्र सिंह ने जिले के नागरिकों से कहा कि सेवा भाव सप्ताह के दौरान डाकघरों में एक बार विजिट करें और डाक विभाग की योजनाओं का डिजिटल रूप से कैसे लेन देन कर समय की बचत की जा सकती है, इस बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें