नंगल। उपमंडल नंगल के गांव प्लासी में एक कुत्ते ने 9 वर्ष के बच्चे को नौच डाला। घायल बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया। बच्चे के दादा दर्शन सिंह, नाना विजय सिंह व माता कुलदीप कौर ने बताया कि उनका बेटा उसके साथ ही खेतों में गया था। पांच बजते ही वह साइकिल चलाने के लिए खेतों से घर को वापस आ गया। इस दौरान गांव के ही एक परिवार द्वारा रखे कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इस बारे में नंगल पुलिस चौकी में तैनात जांच अधिकारी एएसआई मेहर सिंह ने कहा कि इस मामले में घायल बच्चे के परिजन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद