थाना बंगाणा के प्रभारी ने जनता से किया आग्रह, अफवाहों से बचें
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा के प्रभारी रोहित कुमार ने क्षेत्र के समस्त पत्रकारों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से आग्रह किया है कि वर्तमान में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी संवेदनशील स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोई भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना, समाचार या पोस्ट के रूप में साझा न करें। अफवाहों का प्रसार न केवल जनता में भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न करता है, बल्कि इससे क्षेत्र की शांति और सौहार्द भी प्रभावित होता है। उन्होंने आग्रह किया कि केवल अधिकृत एवं सत्यापित स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं को ही प्रसारित करें। चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे संयम बरतें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। संवाद