फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाषण प्रतियोगिता में दिव्यांशु शर्मा ने झटका प्रथम स्थान

विज्ञापन
बंगाणा कालेज में जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
एक युद्ध, नशे के विरुद्ध के तहत बंगाणा काॅलेज में फैलाई जागरुकता
विज्ञापन

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से करवाया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एक युद्ध, नशे के विरुद्ध थीम के अंतर्गत नशाखोरी और नशा तस्करी के विरुद्ध एक जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशानुसार एंटी ड्रग क्लब द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध संगठित होने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में दिव्यांशु शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वैदेही शर्मा द्वितीय और तनु ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले मानसिक, शारीरिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा युवाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी प्रेरित करें। क्लब के सदस्य डॉ. विनोद कुमार और प्रो. सिकंदर नेगी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल छात्रों में जागरूकता लाते हैं, बल्कि समाज को भी सकारात्मक दिशा में अग्रसर करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें