फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिव्यांश और तनिश छात्रवृत्ति के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। पीएमश्री राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला हारसा में स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट योजना (द्वितीय स्तर) की परीक्षा में पांच बच्चों दिव्यांश, तनिश, आदित्य, मन्नत और अनमोल ने भाग लिया। परीक्षा में दिव्यांश और तनिश का चयन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। केंद्र मुख्य शिक्षक सुभाष चंद ने बताया कि स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति का आरंभ वर्ष 2021-22 से हुआ था। इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत चयनित छात्र को छठी कक्षा से 4 हजार रुपये प्रतिमाह, सातवीं कक्षा में 5 हजार रुपये प्रतिमाह तथा आठवीं कक्षा में 6 हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। कुल मिलाकर 1 लाख 80 हजार रुपये छात्र को तीन साल में मिलेंगे। मुख्य शिक्षक सुभाष चंद ने बताया कि इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बच्चों की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया गया है। केंद्र मुख्य शिक्षक सुभाष चंद, मुख्य अध्यापक राजीव, एसएमसी प्रधान राकेश कुमार, एसएमसी सदस्यों तथा पाठशाला अध्यापकों ने बच्चों को स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया। बताया कि आगामी माह में इस विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं राज्यस्तरीय पीएमश्री विद्यालयों के बच्चों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें