सोलन में हुए राज्य स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता केप्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए।स्रोत स
सोलन में 13 एवं 14 जुलाई को संपन्न हुई प्रतियोगिता
दो स्वर्ण, दो कांस्य और पांच रजत पदक ऊना के तैराकों ने किए अपने नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्य स्तर पर हुई स्वीमिंग प्रतियोगिता में जिला ऊना के प्रतिभागी तैराकों ने अपनी धाक जमाई है। जिला सोलन के धर्मपुर स्थित द पाइन ग्रोव स्कूल में हुई राज्य स्तरीय पहली स्विमिंग प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय स्विमिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल संपन्न हुआ है।
इसमें जिला ऊना के तीन खिलाड़ियों ने नौ मेडल अपने नाम कर जिला ऊना का नाम चमकाया है। होनहार तैराकों ने दो स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक झटके हैं। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तैराकों में ऊना की अनवी शर्मा ने कुल चार मेडलों में दो स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए, तो वहीं श्रेयाश सिंह ने तीन रजत और एक कांस्य, जबकि रोहन शर्मा ने एक कांस्य पदक झटका है। जिला स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव वरुण रत्तन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय स्वीमिंग प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर ट्रायल प्रक्रिया संपन्न हुई है। जिला ऊना से करीब सात खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई थी। प्रतियोगिता में करीब 200 तैराकों ने भाग लिया। जिला से शामिल सात तैराकों में 30 वर्ष आयु वर्ग में अरुनिश सांबर ने तीन स्पर्धाओं और ऐसे ही 22 वर्ष आयु वर्ग में रोहन शर्मा ने चार श्रेणियोें, 16 वर्ष में अथर्व ने दो श्रेणियों, जबकि 12 वर्ष आयु वर्ग में श्रेयाश सिंह ने चार, अगम शर्मा, अनिका जसवाल ने दो-दो और अनवी शर्मा ने चार प्रतियोगिता की चार श्रेणियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 13 जुलाई से 14 जुलाई तक हुई है। आगामी दिनों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता अगस्त माह में होगी।
सचित्र
सोलन में हुए राज्य स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता केप्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए।स्रोत स