फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश न होने से जिलावासी मायूस, उमस भरी गर्मी नहीं हुई कम

विज्ञापन
विज्ञापन
34 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रहे। उमस भरी गर्मी का दौर दिन भर जारी रहा। बारिश न होने के चलते लोगों को मायूसी हाथ लगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिले में शनिवार को भी बादल छाने के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। जिले में यह सिलसिला बीते दो दिनों से जारी है। आसमान में बादल तो छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो पाई रही है। जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में आगामी दिनों में लाेगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। दूसरी तरफ किसान शनिवार को भी मक्की की फसल की बिजाई में जुटे रहे। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें