बोले- वन विभाग से अनुमति का इंतजार, जोगी पंगा में सुनी जनसमस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने जोगी पंगा कार्यालय में जन समस्याओं को सुनते हुए कहा कि यदि इस बार वन विभाग से एनओसी मिल जाता है तो जिला स्तरीय पीपलू मेला पहली बार नए खेल मैदान में होगा। खेल मैदान को लेकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, केवल वन विभाग की अनुमति का इंतजार है। विधायक ने कहा कि ये आयोजन न केवल लोक संस्कृति को संजोते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अगर मेला खेल मैदान में होता है, तो इसका आयोजन अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और प्रभावी होगा। इससे स्थानीय कारीगरों, कलाकारों और व्यापारियों को भी बड़ा मंच मिलेगा। विवेक शर्मा ने कहा कि पीपलू मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं को अपनी कला, खेलकूद और प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करता है।