फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय पीपलू मेला सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक : विवेक शर्मा

विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा डिप्टी सीएम को पीपलू मेले का निमंत्रण पत्र देते। कांग्रेस पार्टी
विज्ञापन
विधायक ने उप मुख्यमंत्री को सौंपा निमंत्रण पत्र
विज्ञापन

मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष मैदान भी तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। प्रसिद्ध तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेला इस बार और भव्य स्वरूप में आयोजित होने जा रहा है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने इस आयोजन को राज्य स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। आगामी 5 जून से 7 जून तक चलने वाले इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। विधायक विवेक शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को इस मेले में आमंत्रित किया है। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी पहले ही आमंत्रण भेजा जा चुका है। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेला न केवल एक धार्मिक और पारंपरिक आयोजन है बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। इस बार मेला और भी अधिक भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष पीपलू मेले की खास बात यह है कि इसमें एक विशेष स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है। यह बंगाणा में संपन्न होगी। इस रात को बॉलीवुड या हिमाचल से जुड़े लोकप्रिय गायक और कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें