फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला बार एसोसिएशन ऊना ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

विज्ञापन
ऊना में पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के विरोध में रोष प्रदर्शन करते हुए जिला बार एस
विज्ञापन
पहलगाम में पर्यटकों की हत्या का जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या से देशभर में गुस्सा है। जिला बार एसोसिएशन ऊना के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता रोहित जोशी प्रधान जिला बार एसोसिएशन की अगुआई में रोष मार्च निकालकर पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंकियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। न्यायिक अधिकारी और जिला के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर ऊना में मृतक पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक प्रस्ताव के माध्यम से अपनी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के प्रति व्यक्त कीं। इसके बाद अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर आतंकवाद के खिलाफ ज्ञापन जिलाधीश ऊना को सौंपा। इस मौके पर संदीप कुमार पहेश, ऋषभ झज्ज, वीरेंद्र सिंह मनकोटिया, वीरेंद्र धर्मानी, रणदीप ठाकुर, राकेश चौधरी, राजेश चौधरी, मीनाक्षी राना, सीमा शर्मा तथा अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे l संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें