फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल बाजार में दुकानों को लेकर फिर विवाद, कोर्ट स्टे के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने

Tue, 09 Sep 2025 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल बाजार की आठ दुकानों को लेकर चला आ रहा करीब 19 साल पुराना विवाद सोमवार को एक बार फिर भड़क उठा। जानकारी के अनुसार, इन दुकानों पर पहले पक्ष का लगभग 19 वर्षों से कब्जा था। कुछ समय पहले दूसरे पक्ष ने अदालत में केस जीता और उसी आधार पर दुकानों पर कब्जा कर लिया। सोमवार को पहले पक्ष ने धर्मशाला कोर्ट से स्टे ऑर्डर हासिल कर दुकानों पर पहुंचकर ताले जड़ दिए। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और बीच बाजार में तीखी नोक-झोक व बहसबाजी देखने को मिली। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी टाहलीवाल रिंकू सूर्यवंशी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें