सेना में चयनित छात्र का मुंह मीठा करवाते प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा। स्रोत : संस्थान
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के बीसीए अंतिम वर्ष के छात्र दिशांत डडवाल का चयन भारतीय सेना में हुआ है। दिशांत गांव चलेट के निवासी विपिन कुमार के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने दिशांत को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। इस दौरान डॉ. सुनील रायत, प्रो. गौरव राणा, डॉ. शिवानी ठाकुर, प्रो. पूनम, प्रो. शैलजा और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद