बंगाणा (ऊना)। हिमाचल वाटर स्पोर्ट्स के राज्य महासचिव ईशान अख्तर ने जिला ऊना के उपायुक्त जतिन लाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिला स्विमिंग एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य रशीद मोहम्मद, हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन की राज्य उपाध्यक्ष मीना शर्मा एवं ड्रैगन बोट हिमाचल प्रदेश एंड पारंपरिक खेल एसोसिएशन के वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कसाना ने उपायुक्त को सम्मानित भी किया। इस मौके पर हिमाचल वाटर स्पोर्ट्स के राज्य महासचिव ईशान अख्तर के नेतृत्व में उपरोक्त सभी सदस्यों ने जिला ऊना के साथ लगती गोबिंद सागर झील में राष्ट्र स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप एवं वाटर स्पोर्ट्स कार्निवल करवाने के लिए सार्थक चर्चा की। वाटर स्पोर्ट्स संस्थाओं के सुझाव को मद्देनजर रखते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जिला ऊना के साथ लगती झील में स्पोर्ट्स चैंपियनशिप एवं वाटर स्पोर्ट्स कार्निवल करवाने के प्रयास किए जाएंगे।