बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भविष्य रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर नेगी ने की। इस दौरान मुख्य वक्ता बीए अंतिम वर्ष की छात्राएं रितिका शर्मा और हेमलता रहीं। रितिका शर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विभिन्न पहलुओं और इसके भविष्य में संभावित प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे एआई विभिन्न क्षेत्रों में क्रांति ला सकता है और हमारे जीवन को सरल बना सकता है। हेमलता ने एआई के नैतिक और सामाजिक प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि एआई के उपयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता क्यों है और इसके संभावित नकारात्मक प्रभावों से कैसे निपटा जा सकता है। इस अवसर पर वासु शर्मा,अंकिता मनकोटिया और तनु ठाकुर व अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।