फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गायब, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत क्षेत्र में वीरवार को कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गायब हो गए। मामले में वाहन के मालिक की शिकायत पर एक व्यक्ति सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संजय कुमार निवासी गांव जादला, तहसील नंगल, जिला रोपड़ पंजाब ने शिकायत में बताया किउसके ट्रैक्टर का चालक हिम्मत सिंह ईंटें लाने बसदेहड़ा भट्ठे पर जा रहा था। वीरवार पूर्वाह्न 11:30 बजे छतरपुर ढाडा के पास ट्रैक्टर के आगे एक सफेद रंग की गाड़ी रुकी। उसमें एक व्यक्ति बलजिंद्र सिंह उर्फ बल्ली गांव जिंदवडी सैनी, निवासी माजरा, तहसील नंगल, जिला रोपड़ पंजाब बाहर निकला तथा ट्रैक्टर को छीन कर खुद चलाने लगा। उसके चालक को साथ बैठाकर संतोषगढ़ चौक के पास उतार दिया तथा ट्रैक्टर लेकर टाहलीवाल की तरफ चले गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके ट्रैक्टर का अभी तक कुछ भी पता न चल सका। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें