फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिव्यांग महिला रहस्यमय हालात में घर से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक शादीशुदा दिव्यांग महिला रहस्यमय हालात में घर से लापता हो गई है। इस संदर्भ में ससुर ने बहू की गुमशुदा रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज कराई है। देवराज पुत्र निक्कू राम निवासी गांव सिहाना, पोस्ट ऑफिस जटेहरी, तहसील बंगाणा ने शिकायत में बताया कि उनकी बहू तमन्ना ठाकुर घर से लापता हो गई है। बोलने सुनने में असमर्थ तमन्ना बीती 29 जनवरी को घर से निकली थी। उसके बाद उसका किसी भी स्थान से कोई पता नहीं चला। परिजन और परिवार के सदस्य तमन्ना को हर संभव स्थान पर खोज चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन और पुलिस दोनों ही तमन्ना की खोज में जुटे हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने अपील की है कि यदि तमन्ना का कहीं पता चले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें