फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिलाराम चौहान बने विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


मैहतपुर (ऊना)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान ने हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला स्थित सुन्नी के मूल निवासी दिलाराम चौहान को उत्तर क्षेत्र का महामंत्री नियुक्त किया है। यह पद न केवल दिला राम चौहान बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन केषटा, महामंत्री सुरेश कपिल व संगठन मंत्री ज्ञान सिंह ने इस नियुक्ति को प्रदेश के लिए सम्मानजनक बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव से हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। दिला राम चौहान शिक्षा विभाग में रसायन प्रवक्ता हैं। वे 1995 से सरस्वती विद्या मंदिर, सुन्नी से जुड़े हैं और लगभग दस वर्षों तक प्रांत विज्ञान प्रमुख रहे। वर्ष 2018 से दिसंबर 2023 तक वे समिति के महामंत्री पद पर रहे और वर्तमान में उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं। उनकी नई नियुक्ति पर देशराज शर्मा, विजय नड्डा, बाल किशन, ज्ञान सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें