फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गणित जैसे कठिन विषयों को सरल और रोचक तरीके से समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मरवाड़ी में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त एवं शिक्षा रत्न से सम्मानित डॉ. जसविंद्र सिंह ने विज्ञान एवं गणित विषयों पर अतिथि व्याख्याता के रूप में छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विज्ञान और गणित जैसे कठिन विषयों की बारीकियों को विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से सरल और रोचक तरीके से समझाया। इस दौरान दो अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्राथमिक और उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों को बहुमूल्य व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉ. जसविंद्र सिंह और कार्यकारी प्रधानाचार्य गुलशन पठानिया ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। छठी कक्षा के छात्र मोहित को गोल्डन पेन पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर प्रवक्ता सूर्य किरण, प्रोमिला ठाकुर, संजीव कुमार, राज कुमार, रनेश वीर कंवर समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें