धर्मपुर–स्योह मढ़ी मार्ग बना तालाब, स्त्रोत संवाद
स्थानीय लोगों ने उठाई समस्या के स्थायी समाधान की मांग, विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर मुख्यालय से कुछ दूरी पर धर्मपुर-स्योह मढ़ी मार्ग पर हल्की बारिश में सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे पैदल और वाहनों के लिए आवागमन मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोग, जिनमें एडवोकेट प्रताप सकलानी, सुरेंद्र ठाकुर, भीम सिंह, बबली देवी, कांता देवी और श्याम सिंह शामिल हैं, प्रशासन और लोकनिर्माण विभाग से जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। अधिशाषी अभियंता ई. अशुंमन सोनी ने कहा कि समस्या उनके संज्ञान में है और जल्द नाली का निर्माण कराया जाएगा, जिससे भविष्य में राहत मिलेगी। फिलहाल, लोग विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।