फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने तुषार हत्याकांड मामले में किया घटनास्थल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। जिला के चिंतपूर्णी के साथ लगती गंगोट पंचायत के मोईन गांव में हुए तुषार गर्ग हत्याकांड के मामले में डीजीपी संजय कुंडू ने घटनास्थल का दौरा किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, डीएसपी देहरा विशाल तिवारी, एसएचओ चिंतपूर्णी रोहिणी ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

घटनास्थल का दौरा करने के बाद डीजीपी संजय कुंडू ने परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने आश्वस्त दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कांगड़ा और ऊना जिला की सीमा को लेकर पेश सामने आने वाली दिक्कत का भी जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने बताया कि तुषार गर्ग हत्याकांड के मामले का संज्ञान लेकर डीजीपी संजय कुंडू ने एक योजना बनाने के आदेश दिए हैं। इसमें देहरा थाना दूर होने के कारण देहरा थाना की इस क्षेत्र में पेट्रोलिंग का काम चिंतपूर्णी पुलिस करेगी। अगर कोई घटना होती है तो चिंतपूर्णी पुलिस ही इस मामले की पड़ताल करेगी। दूसरी तरफ चार्जशीट दाखिल करने की जिम्मेवारी देहरा पुलिस की होगी। ताकि अधिकार क्षेत्र की समस्या पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन

वहीं, डीएसपी देहरा विशाल तिवारी ने बताया कि तुषार गर्ग हत्याकांड के मामले में पुलिस ने नौ में से आठ आरोपियों को पकड़ लिया है। जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। इसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि देेहरा पुलिस की चौकी खोलने के लिए भी बात हुई है, परंतु जब तक चौकी नहीं खोली जाती तब तक चिंतपूर्णी पुलिस द्वारा इस क्षेत्र में पेट्रोलिंग का काम किया जाएगा। चिंतपूर्णी में रह रहे सभी प्रवासियों की जांच पड़ताल का काम जल्दी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि देहरा पुलिस थाना के तहत आने वाले मोईन गांव के एक युवक की बीते दिनों दिन-दहाड़े गोली मारकर कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें