फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कटान के लिए डीएफओ ने खैर के पेड़ों की करवाई मार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। वन परिक्षेत्र बंगाणा और रामगढ़ धार में वन विभाग विभाग की ओर से सरकारी भूमि पर सूखे और हरे खैर के पेड़ों की मार्किंग शुरू की गई है। डीएफओ ऊना सुशील राणा टीम सहित खुद हर दिन जंगल में जाकर सरकारी भूमि पर खैरों की मार्किंग करवा रहे हैं। उपमंडल के दोनों वन परिक्षेत्र बंगाणा और रामगढ़ धार तथा चिंतपूर्णी की भरवाईं रेंज को मिलाकर कुल 9 हजार हेक्टेयर भूमि पर कटान होने जा रहा है। इन क्षेत्रों में करीब दस हजार खैर के पौधे का कटान होगा। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के रामगढ़ धार और बंगाणा रेंज में अवैध कटान की ज्यादा सूचनाएं मिलती रही हैं। जिला पर्यवेक्षक अधिकारी सुशील राणा ने कहा कि अवैध कटान को रोकने ओर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर सरकारी भूमि पर खैर कटान के आदेशों पर खुद मोर्चा संभाला है। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक वन विभाग की टीम के साथ सरकारी जंगलों में जाकर खैर के पेड़ों की मार्किंग की गई। उसे लाल रंग की पट्टी लगाई जा रही है ताकि कटान करते समय कोई समस्या न हो। इस मामले पर डीएफओ ऊना सुशील राणा ने कहा कि सरकारी जंगल से खैर कटान की अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें