फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्राचीन द्रोण शिवमंदिर शिवबाड़ी में भक्तों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष के प्रथम दिन बारिश की फुहारों से हुआ आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। नववर्ष के आगमन पर देव स्थली हिमाचल में लगभग सभी देव स्थलों औ देवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। नव वर्ष के प्रथम दिन की शुरुआत बारिश की फुहारों से हुई। गगरेट के प्राचीन द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी में भी वीरवार सुबह से ही भोले के जयकारे लगने शुरू हो गए। शिवभक्त भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर अपना नूतन वर्ष शुरू करने के लिए आतुर दिखे। शिव भक्तों ने शिवबाड़ी के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर अपने नववर्ष पर मंगल कामना की। शिवबाड़ी मंदिर के मुख्य पुजारियों अजय शर्मा व अश्वनी शर्मा के अनुसार वैसे तो प्रतिदिन शिव भक्त भगवान भोले के दर्शनों के लिए यहां आते हैं परंतु नव वर्ष के आगमन पर भी दूरदराज से आए शिव भक्त नए वर्ष की शुरुआत भगवान शंकर के दरबार से करना चाहते हैं। उधर, शिव भक्तों अपूर्व शर्मा, धैर्य, तुषार, उदय, कोस्तुव, दिनेश शर्मा, अतुल शर्मा, विकास शर्मा, संजीव पराशर, लोहित, अरविन्द, अभिषेक डोगरा, इंदरजीत सिंह, राजीव ठाकुर आदि के अनुसार भगवान शिव की विधि-विधान से अर्चना कर नए वर्ष की शुरुआत करने से पूरा वर्ष मंगल ही होता है। इससे मन में भी एक आत्म विश्वास बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें