फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नी मैं नचना श्याम दे नाल भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। बीजापुर के प्रसिद्ध राधा-कृष्ण मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कथा का वाचन कर रहीं कथावाचिका देवी रेणु बाला ने श्रीकृष्ण जन्म का ऐसा भावपूर्ण और भक्तिमय वर्णन किया कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। जैसे ही नी मैं नचना श्याम दे नाल भजन गूंजा, श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए और भक्ति में झूम उठे। पूरा वातावरण श्रीकृष्ण प्रेम में सराबोर हो गया। भगवान के जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें खुशी और भक्ति से छलक उठीं। कथा के दौरान कई श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर नृत्य किया। इससे मंदिर परिसर में भक्तिरस की गंगा बह निकली। देवी रेणु बाला ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि और भक्ति का महापर्व है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का संदेश यही है कि जब भी अधर्म बढ़ता है, तब ईश्वर धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अवतरित होते हैं। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें