फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हनुमान जयंती पर राम धुनों पर खूब थिरके श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाभर में हलवे और चने के लगाए भंडारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/घनारी। जिलाभर में हनुमान जयंती पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर नेशनल हाईवे किनारे हलवे और चने के भंडारे लगाए। वाहन चालकों और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। हनुमान जयंती पर ऊना शहर के अलावा अंब, बंगाणा गगरेट, हरोली में श्रद्धालु राम धुनों पर खूब थिरकते नजर आए और भजन-कीर्तन का दौर जारी रहा। वहीं, उपमंडल गगरेट के करीब सभी गांवों में अंजनी पुत्र पवन सुत श्री हनुमान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। घनारी तहसील से सटे नंगल जरियालां के थेड़ा पातके में हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाकर फूल-मालाएं अर्पित की गईं। श्रद्धालुओं की ओर से झंडा रस्म अदा की गई और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। बच्चों की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। प्रसाद स्वरूप हलवा, केले और नारियल का भोग लगाकर राहगीरों में वितरित किया गया। महिला मंडल की ओर से संगीत के साथ सुंदरकांड का पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, कमल कुमार, देश राज, पूर्ण चंद, तिलक राज, ओंकार सिंह, जयदेव, सुखदेव सिंह, वरिंदर सिंह, जसवीर सिंह, बलवंत सिंह,अनिल कुमार, राहुल, कृष्ण देव, सुरेंद्र पाल, विशाल कुमार, निर्मला देवी, सुमन कुमारी, इशिका, राजकुमारी, कुसुम लता, सोनी रानी और तारा देवी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें